सिरसा: कालांवाली नगर पालिका चुनाव में वोट खरीदने का VIDEO वायरल, बीजेपी नेता के पिता पर लगा आरोप

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Jul, 2025 01:01 PM

sirsa kalanwali nagar palika election vote buying bjp leader father accused

सिरसा जिले के कालांवाली नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-1 से पार्षद मंगत राम ने एक वीडियो को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कथित तौर पर वोट के बदले पैसे दिए जा रहे हैं। मंगत राम ने इस मामले में बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू और उनके पिता कश्मीरी...

Haryana News: सिरसा जिले के कालांवाली नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वार्ड नंबर-1 से पार्षद मंगत राम ने एक वीडियो को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कथित तौर पर वोट के बदले पैसे दिए जा रहे हैं। मंगत राम ने इस मामले में बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू और उनके पिता कश्मीरी लाल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

वीडियो में पैसे लेते और देते दिखे लोग

मंगत राम का कहना है कि वायरल वीडियो उनके वार्ड नंबर-1 का है, जहां मतदान के दिन बीजेपी का पार्टी कैंप लगा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में टिशू के पिता कश्मीरी लाल और उनके पड़ोसी महेंद्र गुप्ता एक व्यक्ति को बुलाकर कुर्सी पर बैठाते हैं, उसे पैसे देते हैं, और वह व्यक्ति पैसे गिनने के बाद जेब में रख लेता है। मंगत राम के मुताबिक, यह पैसे वोट के बदले दिए गए थे।

जातिसूचक गालियों का भी आरोप

शिकायत में मंगत राम ने यह भी कहा कि जब उन्होंने इस कृत्य का विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया का इंतजार

जब मीडिया ने इस मामले में बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू से बात करने की कोशिश की, तो उनके प्रतिनिधि ने कॉल रिसीव की और बताया कि टिशू किसी मीटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही प्रतिक्रिया दी जाएगी।

चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत

गौरतलब है कि हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार महेश कुमार ने चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुनील उर्फ टिशू को 1,029 वोटों से हराया था। वहीं, वार्ड-1 से मंगत राम ने 94 वोटों से जीत दर्ज की थी।

शिकायत की जांच की जाएगी: पुलिस 

कालांवाली थाना प्रभारी पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें मंगत राम की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें बीजेपी नेता और उनके पिता पर वोट खरीदने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो भी बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!