सिरफिरे आशिक की हैवानियत: बाजार गई प्रेमिका को चाकुओं से गोदा, इलाज दौरान युवती ने तोड़ा दम

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2020 01:26 PM

गोहाना में कल प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया था। युवती को गंभीर हालत में  रोहतक पीजीआई रेफर किया गया , जहां आज डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित

गोहाना(सुनील)- गोहाना में कल प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया था। युवती को गंभीर हालत में  रोहतक पीजीआई रेफर किया गया , जहां आज डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के बाद हमला करने वाला युवक फरार बताया जा रहा है। हमले में घायल हुई युवती की पहचान तम्मना (16) के रूप में हुई। हमला करने वाला युवक हन्नी गोहाना  के खटीक बस्ती का रहने वाला है। गोहाना सिटी थाना पुलिस ने लड़की की मां सीमा के बयान पर आरोपी युवक  के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर  लिया है।

PunjabKesari
जांच कर रहे गोहाना सिटी थाना के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया गोहाना के वैष्णो नगर की रहने वाली तम्मना अपनी माँ के साथ कल पुलिस थाने की तरफ आ रही थी।  जैसी ही तमन्ना फुवारा चौंक एक युवक बाइक पर आया और युवती तम्मना के शरीर पर पर चाकुओं से देखते ही देखते कई वार कर दिए जिस में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

आज इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है। मर्तक तमन्ना कई महीने से अपने प्रेमी हन्नी के साथ उसके घर में रह रही थी। दो दिन पहले तमन्ना अपनी मां के घर आई थी तमन्ना के परिवार नहीं चाहते थे की वे दोनों एक साथ रहे  जिसे लेकर दोनों में कहा सुनी चल रही थी जिस के चलते युवक हन्नी ने तमन्ना की हत्या कर दी।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!