संतान न होने पर युवती को घर से निकाला, पंचायत के दौरान दामाद ने ससुराल वालों पर बरसाए सरिए ...दादी की मौत

Edited By Harman, Updated: 13 Jun, 2026 02:57 PM

during the panchayat the son in law attacked his in laws with iron rods

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुंची 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न...

बराड़ा : प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुंची 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह करने वाली युवती को संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद विवाहिता के परिजनों पर सरियों और डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका इलाज चल रहा है।

सुल्तानपुर निवासी विनायक सिंह ने बताया कि उसकी बहन खुशी ने कांसापुर के कुलवीर सिंह के साथ वर्ष 2021 में प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद खुशी को कोई संतान नहीं हुई तो कुलवीर सिंह और ससुराल वाले मारपीट करते थे। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन उसके बाद फिर से खुशी के साथ मारपीट शुरू हो जाती थी। शाम को वह अपनी बहन खुशी, ताया धर्मवीर, ताया का बेटा हिमांशु, ताई कोमल और दादी बिमला देवी कंसापुर में कुलवीर के घर उसे समझाने गए थे। जब वह बैठकर वहां बातचीत कर रहे थे इसी दौरान उसके जीजा कुलवीर का चाचा राजू अचानक घर से अंदर से सरिया निकाल कर लाया और उन पर हमला कर दिया।  बाद कुलबीर सिंह और राजू ने उन सभी पर सरियो से हमला कर दिया। 

कुलवीर के पिता रणजीत सिंह ने भी उनपर थप्पड़ मुक्को से वार किया। जिसमे विनायक धर्म वीर, हिमांशु और बिमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जब 70 वर्षीय l बिमला देवी को घायल अवस्था में एमएम अस्पताल मुलाना ले गई तो उनकी मौत हो गई। अन्य तीन अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कुलबीर सिंह हमारी भतीजी खुशी को पीटता था। खुशी का पिता और मेरा छोटा भाई अपाहिज है जो चल नहीं सकता। कल शाम को वह अपने दामाद को समझने उनके घर गए थे। इस दौरान कुलबीर और उसका चाचा राजू ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर और बाजू में चोट लगी है।

मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि कल सूचना मिली थी कि गांव कांसापुर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है इस झगड़े में एक महिला जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है की मृत्यु हो गई है मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे अब कोर्ट मे पेश किया जायेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!