भगत सिंह थे तो आज हम हैं, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Sep, 2025 04:32 PM

shaheed bhagat singh statue unveiled as the statue of unity

भगत सिंह थे तो आज हम हैं। उन्होंने जो आजादी की अलख जगाई थी उसकी बदौलत ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उनके आजाद भारत का सपना पूरा हुआ और अब विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में हर भारतीय अग्रसर है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भगत सिंह थे तो आज हम हैं। उन्होंने जो आजादी की अलख जगाई थी उसकी बदौलत ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उनके आजाद भारत का सपना पूरा हुआ और अब विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में हर भारतीय अग्रसर है। सेक्टर-92 की राइजिंग होम्स सोसाइटी में आज सदभावना यात्रा निकालकर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।l

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

सेक्टर-92 राइजिंग होम्स सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान प्रवीण मलिक ने कहा कि इस दौरान खास बात यह रही कि इस प्रतिमा का अनावरण आजाद हिंद फौज के सिपाही की वीरांगना ने पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर किया। 100 वर्ष से अधिक आयु की वीरांगना ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित भी किए। इस दौरान आरडब्ल्यूए के प्रधान व पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह उनका सपना है कि वह देश में शहीद भगत सिंह के विचारों को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। आज हर कोई शहीद भगत सिंह को भूलता जा रहा है, लेकिन उनका प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति उन्हें न भूले। शहीद भगत सिंह केवल पंजाब के भगता नहीं थे, बल्कि वह पूरे देश और विश्व के भगता हैं जिनके विचारों को हमें अपने अंदर जीवित रखना है।

 

 

 

 

वहीं, पूर्व सैनिकों ने कहा कि आजादी की अलख जगाने वाले शहीद भगत सिंह ने बेहद ही कम उम्र अपने प्राणाे की आहूति दे दी थी ताकि आजाद भारत का सपना पूरा हो सके। आज उन्हीं की बदौलत हम सभी लोग आजादी की सांस ले रहे हैं। युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए। आज सुबह निकाली गई सदभावना यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

 

इस दौरान सोसाइटी से शुरू हुई सदभावना यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला नए गुड़गांव की सड़कों पर उतरा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे काफिले को देखने के लिए कई स्थानों पर वाहन चालक रुक गए। जहां से भी यह काफिला निकला वहीं, पूरा क्षेत्र देश भक्ति के रंग में रंग गया। सदभावना यात्रा के बाद लोगों ने राइजिंग होम्स सोसाइटी के मेन गेट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और देश भक्ति के नारे भी लगाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!