गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Jan, 2020 12:06 PM

sex racket busted in guest house 5 arrested including 2 women

नगर के खानसर चौक पर एक गैस्ट हाऊस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रेड़ मारकर गैस्ट हाऊस से 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को काबू किया है। एस.एच.ओ. कर्ण सिंह की शिकायत पर पांचों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सफीदों(पंकेस): नगर के खानसर चौक पर एक गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रेड़ मारकर गेस्ट हाउस से 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को काबू किया है। एस.एच.ओ. कर्ण सिंह की शिकायत पर पांचों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एस.एच.ओ. कर्ण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खानसर चौक पर स्थित दीपक गेस्ट हाउस में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर एस.एच.ओ. कर्ण सिंह ने टीम के साथ गेस्ट हाउस पर रेड की। रेड के दौरान गेस्ट हाउस में लकड़ी के छोटे-छोटे 6 केबिन बने हुए मिले। 

एक केबिन में एक महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में थे और पुलिस को देखकर कपड़े पहन रहे थे। पुलिस ने वहां पर रजिस्टर को कब्जे में लेकर उसे चैक किया तो उसमें इन लोगों की कोई एंट्री दर्ज नहीं थी। पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 5 लोगों को काबू किया। एस.एच.ओ. ने बताया कि मामले में प्रवीण निवासी मुरथल, सोनी निवासी पानीपत, श्रीराम निवासी गांव बागडू, अंशु निवासी पानीपत व आशीष निवासी मुरथल को वेश्यावृति के आरोप में काबू किया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!