दो समुदाय की खूनी झड़प में सात घायल, पंचायत ने बंद किया हुक्का पानी

Edited By Shivam, Updated: 14 Sep, 2019 11:04 PM

फतेहाबाद के गांव रत्ताखेड़ा में दो पक्षों में चली आ रही रंजिश के कारण आज खूनी झड़प हो गई। इस लड़ाई में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। आरोप है कि गांव में रहने वाले बाजीगर समुदाय के लोगों ने नायक समाज के घर में घुस कर पत्थर बरसाए।

फतेहाबाद(हरियाणा): फतेहाबाद के गांव रत्ताखेड़ा में दो पक्षों में चली आ रही रंजिश के कारण आज खूनी झड़प हो गई। इस लड़ाई में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। आरोप है कि गांव में रहने वाले बाजीगर समुदाय के लोगों ने नायक समाज के घर में घुस कर पत्थर बरसाए। इससे वहां मौजूद आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक भी घायल हो गया। 

PunjabKesari, haryana

घायलों को उपचार के लिए नागरिक  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गांव में बढ़ते तनाव और अशांति के चलते पंचायत ने बाजीगर समुदाय के आरोपी लोगों का बहिष्कार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा कि गांव के बाहर दो समुदाय के लोग अलग-अलग रहते हैं। 

दोनों समुदाय के बच्चों में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर दोनों में आपसी रंजिश हो गई। आरोप है कि बाजीगर समुदाय ने नायक समुदाय के घर में घुस कर महिलाओं पर हमला कर दिया। एक पक्ष में चार महिलाएं पूजा रानी, गीता रानी, नीलम और रीना रानी घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष में जसपाल नाम का युवक घायल हो गया। 

PunjabKesari, haryana

हंगामे का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस हकरत के बाद ग्राम पंचायत ने बाजीगर समुदाय का बहिष्कार कर दिया। पंचायत ने समुदाय का हुक्का पानी बंद कर दिया है। अब कोई भी सुविधा उन्हें ग्राम पंचायत की तरफ से नही मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!