वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा प्रेस वेल्फेयर ट्रस्ट आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

Edited By Shivam, Updated: 16 Oct, 2020 12:24 AM

senior journalist kapil sharma appointed as national president of pwti

वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा प्रेस वेल्फेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति पत्र प्रेस वेल्फेयर ट्रस्ट ऑफ इंडिय़ा (रजि.) की चेयरपर्सन निशा शर्मा द्वारा उन्हें सौंपा गया है। पत्रकारों से बात करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय...

गुहला/चीका (अजय): वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा प्रेस वेल्फेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति पत्र प्रेस वेल्फेयर ट्रस्ट ऑफ इंडिय़ा (रजि.) की चेयरपर्सन निशा शर्मा द्वारा उन्हें सौंपा गया है। पत्रकारों से बात करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों के लिए काम करेंगे ओर उनके हितों के लिए उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष ही क्यों न करना पड़े वे उसके लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। 

शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक काम करते हुए वे संघर्षरत पत्रकारों के लिए व पत्रकारिता के लिए कुर्बानी देने वाले पत्रकार परिवारों के जीवनयापन के लिए सहायता करने का हर संभव प्रयास करेंगे। सोशल मीडिय़ा पर कपिल शर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर स्थानीय लोगों ओर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इन्होंने दी बधाई- 
राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल शर्मा को गुरविन्द्र मितवा, पत्रकार कुलभूषण शर्मा, राजपाल जिंदल, राजेन्द्र शर्मा, चरणदास पवार, सुरेन्द्र सिंगला, अजय चौधरी, गुहला के किसान युवा अध्यक्ष हरदीप पुनिया, राहुल बिंदलिश, नोदी चीका, विरेन्द्र कश्यप, जसविन्द्र कुंडू, गुरजीत इंसा, एंडी कंबोज, चंद्र चौहान, सुखविन्द्र सैनी, प्रिंस आर्ट, जगजीत सिंह आदि सहित सैंकड़ों लोगों ने बधाई दी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!