BJP के वरिष्ठ नेता जयभगवान ने अमरीका के विख्यात व्यवसायी नरेंद्र तथा उनके साथ विदेश से आए लोगों का किया स्वागत

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Nov, 2025 07:18 AM

senior bjp leader jai bhagwan welcomed renowned american businessman narendra

कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर विदेश से आए लोगों के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। BJP के वरिष्ठ नेता जयभगवान ने अमरीका के विख्यात व्यवसायी नरेंद्र तथा उनके साथ विदेश से आए...

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर) : कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर विदेश से आए लोगों के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। वीरवार को नए बस अड्डे के निकट स्थित अपने संस्थान में आयोजित समारोह में जयभगवान शर्मा डीडी ने अमरीका के वाशिंगटन डीसी से नरेंद्र जोशी, अमेरिका के मैरीलैंड से मेजर सिंह, साऊथ करोलिना से सुखवंत सिंह तथा डेनवेयर से परमजीत कौर व आस्ट्रेलिया से रिंकू कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि सही मायने में वही सच्चा इंसान होता है, जो वर्षों तक विदेश में रहने और नई संस्कृति को अपनाने के बावजूद अपने संस्कारों, अपने देश की संस्कृति, जड़ों, परिवार, मित्रों और रिश्तों को महत्व देता है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र जोशी कुरुक्षेत्र से करीब तीन दशक पहले एक आम नागरिक की भांति गए थे और आज अमरीका में जेएमडी ग्रुप ऑफ कम्पनीज के नाम से वाशिंगटन डीसी, वर्जीनिया, मैरीलैंड व बोस्टन इत्यादि सहित विभिन्न राज्यों में विशाल व्यवसाय स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे गत वर्ष अमरीका में गए थे तो उन्होंने जोशी के व्यवसाय को देखा। जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि जोशी में आज भी भारतीय संस्कार हैं और वे सच्चे दोस्त हैं। नरेंद्र जोशी ने कहा कि उनका कुरुक्षेत्र में गीता जयंती से विशेष लगाव है। वह हर वर्ष गीता जयंती पर अन्य देशों से अपने मित्रों के साथ पिछले कई सालों से आ रहे हैं। यहां आकर उन्हें पुराने मित्रों तथा खासकर बचपन के साथियों का भी प्रेम मिलता है। इस अवसर पर विदेश से आए लोगों का सम्मान करने के लिए रिंकू गुप्ता, जसबीर रोड, मोनू सैनी, रूबल शर्मा, रामनाथ शर्मा, चौधरी राम पाल, पवन शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!