'बिहार चुनाव में लुभावने वादों के साथ नकद धन बांटा गया', चुनाव नतीजों पर सैलजा ने भाजपा को घेरा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Nov, 2025 09:24 PM

selja attacks bjp over election results

टोहाना में सिरसा लोकसभा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा अपने पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह के मित्र बलदेव सिंह खारा के 100वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में सिरसा लोकसभा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा अपने पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह के मित्र बलदेव सिंह खारा के 100वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने बलदेव सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शैलजा ने हाल ही में दिल्ली और जम्मू में हुए विस्फोटों पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसा मुद्दा है जिस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सरकार व विपक्ष दोनों को एकजुट रहना आवश्यक है। शैलजा ने कहा कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है और मौजूदा हालात यह दिखाते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क तथा मजबूत होने की आवश्यकता है। दिल्ली के बाद जम्मू में हुई घटना को उन्होंने बेहद गंभीर बताया और कहा कि ऐसी चूक नहीं होनी चाहिए थी।

बिहार चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारी शैलजा ने सवाल उठाया कि 100 में से 90 सीटों का परिणाम कई शंकाएं पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लुभावने वादों के साथ नकद धन बांटे गए, जिस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। शैलजा ने कहा कि यदि चुनाव पारदर्शिता से नहीं होंगे तो इसका सीधा असर लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर पड़ेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!