नीट यूजी परीक्षा 2026: धारा 163 लागू, 18 केंद्रों पर 6,875 अभ्यर्थी देंगे  3 मई को परीक्षा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 May, 2026 07:34 PM

section 163 imposed for neet ug exam will held in gurgaon

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि 3 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि 3 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,875 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए परीक्षा शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर और 200 मीटर के दायरे में भीड़ एकत्र करने पर रोक रहेगी। इस क्षेत्र में हथियार लेकर चलना, वाहनों की पार्किंग, लाउडस्पीकर का उपयोग और किसी भी प्रकार के वाई-फाई या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट दुकानों और कोचिंग सेंटरों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

डीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, पेन स्कैनर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बैग, पर्स, बेल्ट, आभूषण, कैमरा, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री भी अनुमति नहीं होगी। केवल एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ही ले जाने की अनुमति होगी।

 

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर तैनात स्टाफ और एजेंसी कर्मियों का पुलिस सत्यापन भी कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!