एस.डी.एम. ने किसानों से की पराली न जलाने की अपील

Edited By Isha, Updated: 19 Nov, 2019 12:22 PM

sdm appealed to farmers not to burn stubble

एस.डी.एम. सत्यवान सिंह मान ने सोमवार को जुलाना खंड के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में किसानों के बीच जाकर पराली न जलाने की अपील की और पराली जलाने से पर्यावरण........

जींद (ब्यूरो) : एस.डी.एम. सत्यवान सिंह मान ने सोमवार को जुलाना खंड के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में किसानों के बीच जाकर पराली न जलाने की अपील की और पराली जलाने से पर्यावरण पर पडऩे वाले कुप्रभाव बारे विस्तार से जानकारी दी। एस.डी.एम. ने अपना दौरा जुलाना से शुरू किया, इसके बाद वह करसोला, लिजवाना कलां, भैरो खेड़ा, ललित खेड़ा, नंदगढ़, निडाना समेत कई गांवों में गए।

उन्होंने इस दौरान खेतों में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि फसल अवशेष जलाना सरकार द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है, इसलिए सरकार के आदेशों की पालना करते हुए पर्यावरण को बचाने का प्रयास करें ताकि आने वाली पीढिय़ां स्वस्थ जीवन जी सके। 

उन्होंने कहा कि पराली  को जलाने की बजाय इसका प्रयोग पशुचारे के रूप में करें। इसके बाद उन्होंने जुलाना खंड के कई गांवों के सरपंचों की अपने कार्यालय में एक बैठक भी ली। उन्होंने बैठक में भी पराली न जलाने पर बल देते हुए सरपंचों से कहा कि वे किसानों को पराली नहीं जलाने बारे प्रेरित करें और सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही आॢथक सहायता की जानकारी भी दें। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!