Rohtak: नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर लिखी है ये भाषा...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Jan, 2025 05:04 PM

rohtak there was stir after dead body was found in canal written on body

रोहतक में की नहर में गुरुवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सेक्टर 2 स्थित रोहतक पुलिस की CAI-2 शाखा और आशाराम बापू आश्रम के बीच में पड़ने वाली नहर की पुलिया के नीचे शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में की नहर में गुरुवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सेक्टर 2 स्थित रोहतक पुलिस की CAI-2 शाखा और आशाराम बापू आश्रम के बीच में पड़ने वाली नहर की पुलिया के नीचे शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। मृतक के दोनों हाथों व छाती पर साउथ इंडिया की किसी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। शव की पहचान के लिए रोहतक पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। 

मौके पर पहुंचे अर्बन स्टेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नहर में शव पड़े होने की डॉयल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला है। अभी शव को पहचान नहीं हो पाई है जो उसके शरीर पर कुछ लिखा हुआ उसे डी कोड किया जाएगा। FSL एक्सपर्ट के अनुसार यह शव कल रात का हो सकता है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में जानकारी ली जाएगी।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!