रोहतक:  डेरे के महंत की कस्सी मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2022 03:21 PM

rohtak the mahant of adre was murdered police investigation

रोहतक जिले के धामड़ गांव में स्थित डेरे के महंत की कस्सी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की ...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले के धामड़ गांव में स्थित डेरे के महंत की कस्सी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक महंत काला पूरन पुरी करीब तीन महीने पहले धामड़ गांव में स्थित मदलिशाला डेरे में रहने के लिए आया था। आज सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ मिला। जिसकी कस्सी से गर्दन काटकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने जब सुबह महंत का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि सूचना मिलते ही के मौके पर पहुंच गए थे। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!