शोरूम में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने नकदी व कीमती सामानों पर फेरा हाथ

Edited By Shivam, Updated: 17 Jul, 2019 07:36 PM

robbery in showroom at gohana sonipat

गोहाना में बरोदा रोड पर जिंदल पाईप शोरूम में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने गल्ले से करीब 10 हजार नकदी व कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सुबह घटना की खबर मिलने पर शोरूम के मालिक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलानी चाही लेकिन नंबर ही नहीं लगा।...

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना में बरोदा रोड पर जिंदल पाईप शोरूम में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने गल्ले से करीब 10 हजार नकदी व कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सुबह घटना की खबर मिलने पर शोरूम के मालिक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलानी चाही लेकिन नंबर ही नहीं लगा। जिसके बाद सिटी थाना का नंबर मिलाया, वहां भी किसी ने फोन नहीं उठाया। अंत में एसएचओ का नंबर लेकर चोरी की सुचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

शोरूम मालिक के बेटे अभिषेक ने बताया कि दुकान पर बाहर फिनिशिंग का काम चल रहा है। देर रात अज्ञात चोरों ने बाहर के रास्ते से शोरूम के अंदर आकर पहले तो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया, जिसके बाद दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर दस हजार के करीब नकदी व कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

गौरतलब है कि गोहाना में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने व चोरों को पकडऩे में ज्यादातर पुलिस नाकाम ही साबित हो रही है। गोहाना में पिछले एक महीने के भीतर अभी तक 20 के करीब चोरी की घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से एक या दो ही वारदातों में अपराधियों को पकड़ा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!