Yamunanagar news: ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए थे लुटेरे, CCTV मैं कैद हुई घटना

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Mar, 2025 10:06 AM

robbers came to the jewelers shop posing as customers

यमुनानगर जिले के छछरौली मैन बाजार में बेखौफ बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया।

यमुनानगर (परवेज) : यमुनानगर जिले के छछरौली मैन बाजार में बेखौफ बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया। ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने पहले तो आभूषणों की जानकारी ली और मौका देख दुकानदार पर पिस्टल तान दी। इस दौरान वह सोने की एक अंगूठी तो साथ ले गए लेकिन दुकानदार ने दलेरी दिखाई तो दोनों लुटेरों को दुकान से भगा दिया। वारदात की घटना दुकान में लगे CCTV में भी कैद हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो लुटेरे दुकान में घुसते हैं और कुछ देर बाद बाइक छोड़कर फरार हो जाते हैं। पीड़ित दुकानदार सोमेश गर्ग ने बताया कि दोनों लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में आए थे जैसे ही मैं उन्हें ज्वेलरी दिखाने लगा तो मौका देखकर उन्होंने मेरे ऊपर पिस्टल तान दी। मैंने डंडा दिखा कर दोनों को भगा दिया। 

वहीं जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि हमारे पास शिकायत आई थी जिसके बाद पीड़ित की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो लुटेरे आए थे और एक सोने की अंगूठी भी अपने साथ ले गए, लेकिन वह जिस बाइक पर आए थे उसे वहीं छोड़ गए है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!