Edited By Harman, Updated: 15 May, 2026 04:59 PM

हरियाणा के बराड़ा क्षेत्र से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मुलाना–सुहाना रोड पर बोलेरो पिक-अप जीप और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बराड़ा (अनिल शर्मा) : हरियाणा के बराड़ा क्षेत्र से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मुलाना–सुहाना रोड पर बोलेरो पिक-अप जीप और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद बोलेरो पिक-अप जीप भी पलट गई। मृतक की पहचान गांव थंबड़ निवासी ईशु के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल जीप का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।