मोबाइल फोन दिलाने के नाम पर नाबालिग किशोरी के साथ रेप, जीजा पर लगे आरोप

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2020 12:24 PM

सोहना के भौंडसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने  वाला मामला सामने आया है। दरअसल जीजा ने अपनी ही साली को हवस का शिकार बनाया। आरोपी जीजा फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है। युवक

सोहना(सतीश)- सोहना के भौंडसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने  वाला मामला सामने आया है। दरअसल जीजा ने अपनी ही साली को हवस का शिकार बनाया। आरोपी जीजा फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है। युवक ने अपनी साली को किश्तों पर फोन दिलाने का लालच देकर उसके साथ जबरन रेप किया। 

पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी प्रदीप जो कि उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ का रहने वाला है, वो सोमवार शाम उनके घर आया था और इस दौरान वो अपनी साली को घर से यह कह कर मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया कि तुझे किश्तों पर मोबाइल फोन दिला कर लाता हूं, लेकिन आरोपी युवक पीड़िता को सुनसान जंगल में ले गया और वहां उसने उसके साथ जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया। 

रेप की वारदात को अंजाम देकर आरोपी किशोरी को गांव के बस स्टैंड पर छोड़कर वहां से फरार हो गया. पीड़िता ने घर आकर मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी। पुलिस की मानें तो आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!