Weather Alert:  हरियाणा में हीट वेव से राहत, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2022 03:18 PM

relief from heat wave in haryana

हरियाणा में इस सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी ने परेशान किया। प्रदेश में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।  मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस वीकेंड से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।पश्चि​मी

चंडीगढ़: हरियाणा में इस सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी ने परेशान किया। प्रदेश में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।  मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस वीकेंड से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।पश्चि​मी विक्षोभ के कारण मौसम बदलेगा, जिससे शनिवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक प्री मानसून का दौर दिखेगा और प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर और महेन्द्रगढ़ में पारा 45 डिग्री रहा. इससे पहले तक इन जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान था। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में और गिरावट आ जाएगी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!