Post Office: डाक विभाग का एक और क्रांतिकारी कदम, 1 सितंबर से रजिस्ट्री सेवा स्पीड पोस्ट में होगी मर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Aug, 2025 04:27 PM

registry service will be merged with speed post from 1 september

देश में डाक विभाग द्वारा हाल ही में नया सॉफ्टवेयर लॉन्च करने के बाद तमाम सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं, वहीं अब डाक विभाग आगामी 1 सितंबर से रजिस्ट्री सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज करने जा रहा है जिसके चलते अब रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट की स्पीड से अपने गंतव्य...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : देश में डाक विभाग द्वारा हाल ही में नया सॉफ्टवेयर लॉन्च करने के बाद तमाम सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं, वहीं अब डाक विभाग आगामी 1 सितंबर से रजिस्ट्री सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज करने जा रहा है जिसके चलते अब रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट की स्पीड से अपने गंतव्य स्थान पर डिलीवर होगी। इस सुविधा के शुरू हो जाने से लोगों को भारी लाभ होने वाला है और पहले के मुकाबले रजिस्ट्री तेज स्पीड से कम समय में डिलीवर होगी। 

डिलीवरी का पूरा स्टेटस देख और जान सकेंगे ग्राहक

फरीदाबाद के पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर के लॉन्च हो जाने के बाद अब डाक विभाग में रजिस्ट्री की सेवा स्पीड पोस्ट में एक सितंबर से मर्ज हो जाएगी, जिसका ग्राहकों को बहुत लाभ मिलने वाला है। क्योंकि स्पीड पोस्ट की गति से अब रजिस्ट्री भी डिलीवर होगी और 24 से 72 घंटे के अंदर डिलीवरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सारा सिस्टम ऑनलाइन होगा और ग्राहक अपने मोबाइल पर ऐप के माध्यम से डिलीवरी का पूरा स्टेटस देख और जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाक विभाग से संबंधित तमाम सुविधाएं ऑनलाइन दी जा रही है। 

डाक विभाग का एक और क्रांतिकारी कदम

स्थानीय युवक पियूष सिंगल ने डाक विभाग के इस कदम की सराहना की है। उसका कहना था कि रजिस्ट्री में ज्यादातर डॉक्यूमेंट कॉन्फिडेंशियल होते हैं और अब एक सितंबर से रजिस्ट्री की प्रक्रिया जब स्पीड पोस्ट में मर्ज हो जाएगी तो रजिस्ट्री पहले के मुकाबले बहुत जल्दी डिलीवर होगी और यह डाक विभाग में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। 

OTP बताने पर ही मिलेगी डिलीवरी

दरअसल स्पीड पोस्ट सेवा और रजिस्ट्री सेवा का इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग में पहले अलग था और इससे कोई विशेष लाभ नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब स्पीड पोस्ट की स्पीड से रजिस्टर पोस्ट पहुंचेगी। रजिस्ट्री की डिलीवरी भी ओटीपी आधारित होगी। ओटीपी बताने पर ही डिलीवरी मिलेगी जोकि एक सुरक्षित प्रक्रिया होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!