Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 12 Oct, 2019 08:22 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 12 october

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा विस चुनाव 2019: इंडियन नेशनल लोकदल ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब इनेलो ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बीरबल दास ढालिया और राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी ने जारी किया। घोषणा पत्र में खिलाडिय़ों का विशेष ख्याल रखा गया है। 
 

गूगल पर ट्रेंड कर रही भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट, लोग पूछ रहे उम्र और बायोग्राफी
हरियाणा के चुनावी महाकुंभ में गूगल ट्रैंड पर भी नेताओं का ग्राफ ऊपर नीचे हो रहा है। 10 सितंबर से गुरुवार तक के गूगल ट्रैंड पर नजर डालें तो 1 महीने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लोग पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। वहीं, आदमपुर से भाजपा की प्रत्याशी और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट इन दोनों से आगे निकल गई हैं।
 

चुनाव से पहले जेजेपी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद ने थामा बीजेपी का दामन​​​​​​​
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव से पहले जेजेपी को आज एक बड़ा झटका लगा है। आज जेजेपी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज ने भाजपा का दामन थाम लिया। 
 

विधानसभा चुनाव: हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे तरुण भंडारी भाजपा में शामिल
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद पार्टी के नेताओं में दल-बदल की नीति जोरों पर अपनाई जा रही है। अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में आस्था दिखाने वालों में अब प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रह चुके तरूण भंडारी का नाम भी शामिल हो गया है। तरुण भंडारी और हरियाणा गौ सेवा आयोग की चेयरमैन रही संतोष शर्मा ने आज मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए हैं।
 

हरियाणा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस के लिए हॉट सीट बनी तिगांव, मंत्रियों की नाक का सवाल
हरियाणा की आखरी विधानसभा कहीं जाने वाली तिगांव 90वीं विधानसभा की बीजेपी और कांग्रेस के लिए सबसे हॉट सीट बन चुकी है। ये सीट कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों से ज्यादा भाजपा के ही दो मंत्रियों के नाक का सवाल बन चुकी है। 
 

हरियाणा चुनाव: टोहाना सीट पर दिलचस्प होगी लड़ाई, भाजपा अध्यक्ष की राह नहीं होगी आसान
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। कई सीटों पर समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बात की जाए टोहाना सीट की तो, इस सीट पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चुनाव लड़ेंगे। बराला वर्ष 2004 व 2009 में टोहाना से दो बार विधानसभा चुनाव हारे थे। 
 

ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पडऩे से बस बेकाबू होकर तालाब में गिरी, दो लोगों की मौत, दर्जनों घायल​​​​​​​
हरियाणा के पानीपत में एक बड़ा हादसा हो गया। ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ जाने से बस नाले में उतर गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा बरसत रोड़ पर कृपाल आश्रम के पास हुआ। प्राइवेट बस थी और वह पानीपत से आ रही थी। 
 

पीओ आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, चार कर्मचारी घायल
राजनगर में वांछित आरोपी को पकडऩे के लिए गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलें में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल कर्मियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दो की हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
 

चलती बस में कंडक्टर ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी
 
साइबर सिटी में चलती बस में बस कंडक्टर द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि कंडक्टर ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर जान से मारने की भी दी है। महिला ने अपनी सूझबूझ से महिला हेल्पलाइन 1091 पर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी...
 

मानसिक रूप से परेशान किसान ने खुद पर तेल डालकर लगाई आग
नांगलखेड़ी गांव में एक किसान ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसमें किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!