मानसिक रूप से परेशान किसान ने खुद पर तेल डालकर लगाई आग

Edited By Isha, Updated: 12 Oct, 2019 02:12 PM

mentally disturbed farmer sets fire on himself by pouring oil

नांगलखेड़ी गांव में एक किसान ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसमें किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर........

पानीपत (अनुज) : नांगलखेड़ी गांव में एक किसान ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसमें किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। आत्मदाह के प्रयास के पीछे किसान को मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नांगलखेड़ी गांव का 50 वर्षीय इंद्र सिंह पिछले कई साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इंद्र सिंह पेशे से किसान है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसने अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा। चाय पीने के बाद वह अचानक कमरे में चला गया और खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली।

आग की लपटों में पति को देख पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियों से मदद मांगी। कम्बल डालकर आग बुझाई गई और उसे सिविल अस्पताल लाया गया। डाक्टरों के अनुसार इंद्र सिंह 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!