Rohtak: रोहित गोदारा के नाम पर कपड़ा व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की फिरौती, दिया 4 दिन का टाइम

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Feb, 2026 03:26 PM

ransom of rs 1 crore was demanded from a cloth merchant in name of rohit godara

रोहतक में एक कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फिरौती की रकम पहुंचाने के लिए 4 दिन का समय दिया है।

रोहतक (ब्यूरो) : रोहतक में एक कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फिरौती की रकम पहुंचाने के लिए 4 दिन का समय दिया है। कपड़ा व्यापारी ने मामले की शिकायत एस.पी. सुरेंद्र भौरिया को दी।

एस.पी. के निर्देश पर कपड़ा व्यापारी की सिक्योरिटी के लिए एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। झज्जर के गांव खरमाण निवासी कपड़ा व्यापारी सुंदर सांगवान ने बताया कि उसकी नए बस स्टैंड के पास कपड़े की दुकान है। 29 जनवरी रात के समय व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉलर ने कहा कि 1 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे, अगर फोन काटा तो उसे महंगा पड़ेगा।

इसके बाद जो कुछ तेरे साथ होगा, उसके लिए तूं खुद जिम्मेदार होगा। कॉलर ने फोन पर रोहित गोदारा गिरोह का नाम लिया और कहा कि गूगल पर सर्च कर लेना। सुंदर सांगवान ने आरोपी द्वारा कही गई सारी बातों की स्क्रीन रिकॉर्डिंग पुलिस को दी है। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि आरोपी ने फोन पर पूरी रेकी करने के बाद धमकी दी है। पूरे दिन में दुकान के अंदर किस समय कौन आया, क्या सामान लाया गया, यह सब आरोपी ने फोन पर बताया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!