Edited By Manisha rana, Updated: 09 Apr, 2025 08:52 AM

राम रहीम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : राम रहीम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राम रहीम फिर से सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे में पहुंच चुके हैं। गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर मिली है।
जानकारी के मुताबिक राम रहीम आज सुबह ही जेल से सीधे सिरसा के लिए रवाना हुए। हरियाणा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत को सिरसा ले जाया गया। गुरमीत सिंह सिरसा में डेरे में पहुंच गए हैं। इस बार गुरमीत सिंह की 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है।
बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है। उससे पहले राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस को लेकर डेरा में एक बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है। फरलो के दौरान बाबा राम रहीम सिरसा डेरे में ही रहेंगे। पिछली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बाबा राम रहीम की 30 दिन की पैरोल मिली थी। 13वीं बार बाबा राम रहीम को पेरोल और फरलो मिली है। बाबा राम रहीम को रोहतक जेल में राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत सिरसा से लेने पहुंची थीं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)