Winter Rain: हरियाणा में आज हो रही झमाझम बारिश, 11 जिलों में धुंध का Yellow Alert जारी, जानिए आपने शहर का हाल

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jan, 2025 09:43 AM

rain in haryana today

हरियाणा में आज सुबह मौसम ने करवट ली। सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज सुबह मौसम ने करवट ली। सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। सुबह साढ़े 5 बजे मौसम खराब हुआ था। 6 बजे हल्की बूंदाबांदी और फिर साढ़े 6 तेज बारिश शुरू हुई। कई जगह धुंध भी छाई हुई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में डेंस फॉग का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में धुंध का अलर्ट है उनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि अभी ठंड से राहत दिखने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं। वहीं बढ़ते ठंड के कारण लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया हैं। ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!