हरियाणा में कहीं तेज तपिश तो कहीं बारिश व ओलावृष्टि, आंधी ने उड़ाई किसानों की नींद, पारा पहुंचा 43.7 डिग्री

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Apr, 2025 09:29 AM

rain in haryana

हरियाणा में मौसम में कई जगह बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर तेज तपिश व हीट वेव का सितम जारी है तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी व ओलावृष्टि देखने को मिल रही है।

हिसार (राठी) : हरियाणा में मौसम में कई जगह बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर तेज तपिश व हीट वेव का सितम जारी है तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी व ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। हिसार के खेदड़ गांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुक्सान पहुंचा। इसके अलावा सिरसा, जींद, झज्जर, भिवानी, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला व कुछ अन्य जगहों पर अंधड़ आया। हिसार में रात्रि को तेज अंधड़ आया। इनमें से कुछ जगहों पर बारिश हुई। यह बदला मौसम किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। खेतों में गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है। साथ ही जिन किसानों की फसल कट चुकी है, उनकी मंडियों में खुले आसमान के नीचे गेहूं है।

हरियाणा में शुक्रवार सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। हिसार के गांव बालसमंद में तेज तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा। बालसमंद में दोपहर का पारा 43.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जो हरियाणा में सर्वाधिक रहा। हिसार में 43.5, सिरसा में 43.0, नारनौल में 42.8, रोहतक में 42.0, महेन्द्रगढ़ में 42.5 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभउत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन मध्य और दक्षिणी पंजाब पर बना हुआ है। तेज रफ्तार हवा चल रही है। इस मौसम प्रणाली से पंजाब पर और हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर पर तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

दूसरी तरफ हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर आसमान से आग बरस रही है। पश्चिमी दक्षिणी उष्ण गर्म हवाओं से तापमान में उफान देखने को मिल रहा है। इन पश्चिमी दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर दिन के तापमान 43 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया है। साथ ही साथ रात के तापमान में भी उछाल जारी है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम में झुलसाने वाली गर्मी के साथ हीट वेव यानि लू अपने तेवरों को प्रचंड बना रही है। हालांकि पश्चिमी मौसम प्रणाली से पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर कहीं कहीं हल्की बादल वाही भी देखने को मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 20 अप्रैल तक हरियाणा के उत्तरी जिलों पर तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश/बूंदाबांदी, ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी जबकि शेष हरियाणा में तेज गति से हवा चलनेकी गतिविधियों के साथ आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। हालांकि पश्चिमी दक्षिणी हिस्सों में केवल हल्की तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 26 अप्रैल के बाद एक बार हरियाणा में तापमान में उछाल और हीट वेव का तीसरा दौर देखने को मिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!