हरियाणा के युवक की फैक्ट्री में पहुंचे राहुल गांधी, पूछा- OBC वर्ग के कितने लोग इस फील्ड में हैं

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Apr, 2025 05:23 PM

rahul gandhi reached fashion designer factory of narnaul vicky saini

राहुल गांधी हरियाणा के नारनौल के रहने वाले विक्की सैनी की फैशन डिजाइनिंग फैक्ट्री में पहुंचे। राहुल गांधी ने विक्की के काम की तारीफ की। इस दौरान राहुल गांधी ने टेक्सटाइल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विक्की सैनी से कई सवाल किए। उन्होंने ओबीसी को...

डेस्कः लोकसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हरियाणा के नारनौल के रहने वाले विक्की सैनी की फैशन डिजाइनिंग फैक्ट्री में पहुंचे। राहुल गांधी ने विक्की के काम की तारीफ की। इस दौरान राहुल गांधी ने टेक्सटाइल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विक्की सैनी से कई सवाल किए। उन्होंने ओबीसी को लेकर भी सवाल पूछा।

राहुल गांधी ने पूछा कि ओबीसी के कितने लोग इस फील्ड में हैं? सिस्टम कैसे काम करता है और आने वाली दिक्कतों को कैसे दूर किया जा सकता है?। राहुल गांधी ने कहा भी कि बिना पहुंच के देश में कोई काम नहीं होता। वह ऐसा सिस्टम चाहते हैं कि लोगों के काम बिना पहुंच के बन जाएं। राहुल गांधी ने विक्की सैनी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर भी किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि क्या एक OBC युवा इंडियन फैशन का टॉप डिजाइनर बन सकता है?

विक्की सैनी ने दिल्ली के हौज खास के पास रेडिमेड कपड़ों की एक फैक्ट्री लगाई हुई है। वह मुख्य रूप से नेहरू जैकेट और मेंस वियर ही बनाते हैं। मगर, वह महिलाओं के लहंगे भी डिजाइन करते हैं। उनकी फैक्ट्री में 40 से ज्यादा वर्कर काम करते हैं। उसके इस काम से प्रभावित राहुल गांधी ने 5 अप्रैल को उसकी फैक्ट्री का दौरा किया।

बिचौलिया सिस्टम पर उठाए सवाल

राहुल गांधी के सामने विक्की ने बिचौलिया सिस्टम पर सवाल उठाए। विक्की ने कहा कि बिचौलिया हर जगह हावी हैं। वे कम दाम में सामान लेकर अच्छे दामों में बेच देते हैं। क्योंकि, बड़ों से उनकी पहचान नहीं होती। इसका फायदा बिचौलिए उठाते हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह इस पर ही काम कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि हिंदुस्तान में जिनकी पहुंच नहीं है, उसे सिस्टम में लाया जाए और उसकी पहचान बनाई जाए।

राहुल गांधी कैसे विक्की की फैक्ट्री तक पहुंचे

विक्की ने बताया कि राहुल गांधी इस वक्त OBC से जुड़े ऐसे व्यापारियों को लेकर सर्वे कर रहे हैं, जिन्होंने जीरो से अपना कारोबार शुरू किया और अब अच्छे मुकाम पर हैं। उनकी टीम लगातार ऐसे लोगों को खोज रही है। इसी टीम ने उनकी फैक्ट्री का चयन किया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!