Yamunanagar: Spa Center की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 5 लड़कियों व 8 लड़कों को हिरासत में लिया

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Oct, 2024 01:49 PM

prostitution was going on under the guise of a spa center

यमुनानगर जिले में देर रात पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। पुलिस ने सेंटर से पांच युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया।

यमुनानगर : यमुनानगर जिले में देर रात पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। पुलिस ने सेंटर से पांच युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया। एक युवती की शिकायत पर सेंटर के मालिक समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक मामला थाना हुड्डा सेक्टर 17 क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात को सेंटर पर रेड की। जहां पर पांच युवती और आठ युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक युवक छत से कूदकर फरार हो गया। युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। एक युवती ने बताया कि छछरौली निवासी एक युवक सेंटर चला रहा था। दबाव बनाकर गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!