वेश्यावृति गिरोह की सरगना महिला गिरफ्तार, 2 महीने से ठिकाने बदल पुलिस को दे रही थी चकमा

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2023 11:44 AM

prostitution gang leader arrested

कुरुक्षेत्र में पंजाब से लड़कियां लाकर वेश्यावृत्ति करवाने वाले गिरोह की मुख्य सरगना महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।...

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में पंजाब से लड़कियां लाकर वेश्यावृत्ति करवाने वाले गिरोह की मुख्य सरगना महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। कुरुक्षेत्र सीआईए-2 पुलिस को 26 मार्च को सूचना मिली थी कि पंजाब से लड़कियों को कुरुक्षेत्र में वेश्यावृत्ति करवाने के लिए लाया गया है। इन लड़कियों को ग्राहक के इंतजार में ब्रह्मसरोवर के किरमिच साइड वाले गेट के पास पार्किंग में दो गाड़ियों में बैठाया है। सूचना पर टीम ने मौके पर रेड करके पार्किंग में खड़ी स्कोडा व स्विफ्ट कार की जांच की।

इन कार से पुलिस ने 4 लड़कियों को बरामद किया और 3 आरोपी चांदराम उर्फ अजय निवासी सोनीपत, राजीव कुमार उर्फ संजय निवासी कुरुक्षेत्र व भारत भूषण उर्फ सोनू निवासी नीलोखेड़ी (करनाल) को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर कुरुक्षेत्र भेज दिया था तथा आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!