पानीपत में प्रॉप्रर्टी डीलर ने किया सुसाइड, मरने से पहले बहन को फोन पर कहा- बच्चों को संभाल लेना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Dec, 2025 02:20 PM

property dealer committed suicide in panipat

पानीपत में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील सलूजा उर्फ़ नीटू के रूप मे हुई है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर ने नहर मे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील सलूजा उर्फ़ नीटू के रूप मे हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सुनील सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। नहर में छलांग लगाने से पहले सुनील ने अपनी बहन को फोन किया। उसने अपनी बहन को फोन पर कहा, "दीदी, आप बच्चों को संभाल लेना।" बताया जा रहा है कि मृतक सुनील प्रॉप्रटी विवाद के चलते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!