हिसार के प्रो. मनोज ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस पर्वत पर लहराया तिरंगा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 06 Jul, 2024 03:05 PM

prof manoj of hisar hoisted the tricolor on mount elbrus

हरियाणा के छोरे एक के बाद एक पूरे देश का नाम विश्वभर में रोशन कर रहे हैं। वहीं हिसार के राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्रो. मनोज के हिम्मत जोश जज्बे को सलाम है।

हिसार (विनोद सैनी): हरियाणा के छोरे एक के बाद एक पूरे देश का नाम विश्वभर में रोशन कर रहे हैं। वहीं हिसार के राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्रो. मनोज के हिम्मत जोश जज्बे को सलाम है। इन्होंने रुस व यूरोप महाद्वीप की सबसे उंचे पर्वत माला एल्ब्रुस पर चढाई (5642) करके भारत देश का झंडा लहरा कर भारत देश का नाम रोशन किया है।

 

माइनस 30 डिग्री तापमान में की चढ़ाई

 

हिसार के राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. मनोज कुमार ने चौबीस जून से तीन जुलाई तक चले अपने अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने रूस के काकेशस पर्वत माला रुस व यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रुस पर चढ़कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। सहायक प्रो मनोज ने बताया कि चढ़ाई के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पडा। माइनस तीस डिग्री व 60 प्रति किलोमीटर प्रति घंटा में तेज बर्फीली हवाओं के साथ चढाई करनी पडी और वहां ऑक्सीजन की मात्रा पचास प्रतिशत थी। लेकिन हिम्मत नहीं हारी, चढ गए।

 

प्रो. मनोज बीना हिम्मत हारे एल्ब्रुस की चोटी पर चढ़े और उन्होंने विजय हासिल की। उन्होंने बताया कि आखिरी दिन अठारह 100 मीटर की चढ़ाई की थी। इससे पहले मनोज कुमार किलिमंजारो अफ्रीका की चोटी को फतह कर चुके है वो माउंट एवरेस्ट पर झंडा लहरा चुके है वे पर्यावरण के प्रति सजग है और पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!