पैरोल पर आए कैदी ने होटल में पत्नी की हत्या कर किया सुसाईड

Edited By Shivam, Updated: 31 Aug, 2019 12:14 AM

prisoner on parole succeeds in killing his wife in hotel

फरीदाबाद के होटल के रूम में पति-पत्नी की लाश मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ था, जबकि पति पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव...

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के होटल के रूम में पति-पत्नी की लाश मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ था, जबकि पति पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर पत्नी की मौत कैसे हुई? अंदेशा जताया जा रहा है कि शायद पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को फांसी लगा ली है।

परिवार के मुताबिक यह दोनों दो नंबर इलाके के रहने वाले थे। शाम को सुनील वाधवा नाम का यह युवक अपनी पत्नी ज्योति के साथ घूमने के लिए निकला था। घरवालों को बोला कि वह रात को उस ओयो रूम में रुकेगा। परिवार ने सुबह फोन मिलाया पर जब फोन नहीं मिला तो सुबह सवेरे परिवार के लोग होटल जा पहुंचे, जहां पति पत्नी की लाश देखकर उनके होश उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक, सुनील वाधवा हत्या के एक मामले में जेल में सजा काट रहा था। 31 तारीख को इसे जेल वापस जाना था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले की गुत्थी सुलझ पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!