100 प्रतिशत दिव्यांग प्रिंसिपल पर लगा महिला टीचर के उत्पीड़न का आरोप, मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2025 12:39 PM

principal with 100 percent disability accused of harassing female teacher

जींद शहर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार भोला को चार्जशीट किया गया है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह कार्रवाई अंडर रूल-7 के तहत की है। उन्हें 15 दिन में चार्जशीट पर अपना

जींद:  शहर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार भोला को चार्जशीट किया गया है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह कार्रवाई अंडर रूल-7 के तहत की है। उन्हें 15 दिन में चार्जशीट पर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। स्कूल की ही एक महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। प्रिंसिपल दिव्यांग है और उनका कहा है कि उन पर लगे सारे आरोप निराधार हैं।

बता दें कि शिकायत में अध्यापिका ने कहा था कि प्रिंसिपल उन्हें परेशान कर रहे हैं। बैठक के बहाने उसे पास बैठाकर रखते हैं और स्कूल टाइम के बाद भी देर तक बैठा कर रखते हैं। यह भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने उन्हें होटल में चलकर खाना खाने पर के लिए दबाव बनाया।

प्रिंसिपल ने उसे बुरी नीयत से टच भी किया। बीमार होने पर उसने डाक्टर के पास जांच के लिए जाना था लेकिन प्रिंसिपल ने उसे छुट्टी नहीं दी। इसकी शिकायत उसने प्रशासन को की, लेकिन कहीं कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आखिर में उसने सीएम विंडो पर इसकी शिकायत दी। सीएम विंडो पर मामला जाने के बाद जांच के लिए जिला स्तरीय सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी का गठन हुआ और इस मामले की जांच की। कमेटी ने जांच पूरी करने के बाद इसे जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्यालय को सौंप दिया। इसके आधार पर अब चार्जशीट कर दिया

इस मामले में प्रिंसिपल का कहना है कि वह खुद 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। वे देख नहीं सकते हैं। दो कदम चलने के लिए उन्हें सहारे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में वह किसी को स्कूटर पर होटल में लंच के लिए चलने की कैसे कह सकते हैं। उसने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि चार्जशीट का जवाब देंगे। डीसी द्वारा गठित जांच कमेटी ने उन पर लगाए आरोपों की जांच की थी, जिसमें सभी आरोप निराधार बताए गए थे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!