महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर, मंडियों में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2020 05:02 PM

prices of vegetables touching sky in the mandis

लॉकडाउन में आर्थिक नुकसान झेल चुके लोगों पर अब चारों तरफ से महंगाई की मार पड़ रही है। पहले लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का तेल निकाला तो वहीं अब बढ़ रहे सब्जियों के दाम ने भी खाने का स्वाद और बजट दोनों ही बिगाड़ दिए हैं। बढ़ती हुई...

अंबाला (अमन कपूर): लॉकडाउन में आर्थिक नुकसान झेल चुके लोगों पर अब चारों तरफ से महंगाई की मार पड़ रही है। पहले लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का तेल निकाला तो वहीं अब बढ़ रहे सब्जियों के दाम ने भी खाने का स्वाद और बजट दोनों ही बिगाड़ दिए हैं। बढ़ती हुई महंगाई ने अब आम जनता की कमर तोड़ दी है। सब्जी मंडियों में सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। 

अंबाला की सब्जी मंडी की बात करें तो यहाँ सब्जियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। जहां पहले टमाटर के दाम 10 से 20 रूपये किलो मिलते थे वहीं अब टमाटर की कीमत 40 से 50 प्रति किलो जा पहुंची है। वहीं अन्य सब्जियां भी दोगुने दामों पर बिक रही हैं। बढ़ रहे सब्जी के दाम ने अब लोगों के खाने का स्वाद तो बिगाड़ा ही है साथ ही लोगों के बजट को भी बिगाड़ दिया है। 

अंबाला में गृहणियों का कहना है कि सब्जियों के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं और इसका सीधा नुकसान गरीब परिवारों को होगा। वहीं सब्जी विक्रेता भी सब्जी के बढ़ रहे दामों को लेकर चिंतित हैं, क्यूंकि उनकी सब्जी की बिक्री अब पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो सब्जियों के दाम सब्जी की कम आवक और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण बढ़ रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!