ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर को पुलिसकर्मी ने नाके पर रोक पर पीटा, वीडियो वायरल

Edited By Shivam, Updated: 30 Mar, 2020 06:40 PM

सामान्य अस्पताल पटौदी के एक डॉक्टर पर पुलिस ने बिना जांच किए ही लाठियां भांज दी, जबकि डॉक्टर की कोरोना संक्रमण के कारण विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी जान जोखिम में डाल मरीजों का...

मानेसर (राजेश): सामान्य अस्पताल पटौदी के एक डॉक्टर पर पुलिस ने बिना जांच किए ही लाठियां भांज दी, जबकि डॉक्टर की कोरोना संक्रमण के कारण विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी जान जोखिम में डाल मरीजों का इलाज करने जा रहे इस डाक्टर की पिटाई के कारण स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। पीड़ित डाक्टर ने इस बाबत एक शिकातय भी उच्चाधिकारियों को दे दी है।

क्या है मामला
दरअसल, पटौदी सामान्य अस्पताल के एक 53 वर्षीय मेडिकल ऑफिसर सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उनको रोककर उनके साथ कहासुनी की। इसके बाद जब ड्यूटी समाप्त कर शाम को घर वापस लौटा तो जमालपुर चौक पर पुलिस ने उसकी गाड़ी को चैकिंग के लिए रूकवा लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। 

अपनी शिकातय में डॉक्टर ने सिविल सर्जन को बताया कि वह ताजनगर रेलवे फाटक के पास रहता है। वह आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी पर जा रहा था, पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र भाषा के साथ-साथ गलौच का भी प्रयोग किया। इतना ही नहीं इन लोगों को जब आई कार्ड दिखाया गया तो उसको भी नहीं माना गया।

डॉक्टर की पिटाई के कारण चिकित्सा विभाग से जुड़े कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। हर रोज काम पर जाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि अगर इस तरह से पिटाई होती रही तो वो काम पर कैसे जाएंगे। प्रशासन को दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए और आपातकालीन में काम कर रहे किसी भी कर्मचारी को परेशान नहीं किया जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!