पुलिस ने की कार्रवाई, नशीली गोलियों सहित 2 लोगों को किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Feb, 2022 01:48 PM

police took action caught 2 people including intoxicants

पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों सहित दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9900 गोलियां बरामद...

टोहाना (सुशील सिंगला) : पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों सहित दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा सप्लायर की जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी ने बताया कि पंजाब चुनाव को लेकर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी जिसके चलते ये काबू आए है। पुलिस की टीम एएसआई रोहतास के नेतृत्व में गांव सिधानी के पास गश्त पर थी कि उसी समय मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए जिनके हाथ में बैग था, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया था तो वह वापस मुड़ने लगे। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9900 गोलियां बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव सिधानी निवासी संदीप व मेजर के रूप में हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!