पुलिस ने होटल पर दी दबिश, 3 युवतियों सहित 8 गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Oct, 2020 02:33 PM

police raid hotel 8 arrested including 3 women

कस्बे के काजल होटल पर शुक्रवार देर रात नारनौंद के डी.एस.पी. विनोद शंकर ने दबिश दी। पुलिस ने वहां से तीन युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से होटल संचालिका को जेल भेज दिया गया...

बास : कस्बे के काजल होटल पर शुक्रवार देर रात नारनौंद के डी.एस.पी. विनोद शंकर ने दबिश दी। पुलिस ने वहां से तीन युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से होटल संचालिका को जेल भेज दिया गया है. पुलिस को काफी होटल में देह व्यापार करवाने की शिकायतें मिल रही थी। 

इस पर पुलिस ने योजना बनाकर एक बोगस ग्राहक को होटल के अंदर भेजा औऱ जाल बिछाया। बोगस ग्राहक से रुपए लेने के तुरंत बाद ही पुलिस होटल के अंदर बने कमरों में छापेमारी करने लगी। इस दौरान बंद कमरों से 2 युवतियां और 2 युवक आपत्तिजनक हालत में थे। हिसार जिले के एक गांव की रहने वाली होटल संचालिका के पास काउंटर पर बैठे युवकों में थुराना निवाली शमशेर उर्फ मीनू, रामू व राजपूरा निवासी विनोद को गिरफ्तार कर  लिया। वहीं कमरों की तलाशी में मिलें  युवकों की पहचान राजपुरा निवासी कुलदीप व राखी खास निवासी राजेश के रुप में हुई और दोनों युवतियां पंजाब का बताई जा रही है। 


           


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!