Edited By Mohammad Kumail, Updated: 30 Mar, 2023 10:25 PM

जिले में नशे पर रोकथाम के लिए प्रशासन लगातार प्रयास रह रही है। इसी क्रम में आज हांसी पुलिस ने भी सर्च अभियान चलाया। स्नाइपर डॉग की मदद से पुलिस ने शहर के अवैध ठिकानों पर नशीले पदार्थों को ढूंढने का प्रयास किया...
हांसी (संदीप सैनी) : जिले में नशे पर रोकथाम के लिए प्रशासन लगातार प्रयास रह रही है। इसी क्रम में आज हांसी पुलिस ने भी सर्च अभियान चलाया। स्नाइपर डॉग की मदद से पुलिस ने शहर के अवैध ठिकानों पर नशीले पदार्थों को ढूंढने का प्रयास किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्ध व्यक्ति मकान को ताला लगाकर फरार हो गए। पुरी पुलिस फोर्स को सर्च ऑपरेशन व सीलिंग प्लान में लगाया गया।
नई ऑटो मार्केट, साईं कॉलोनी, गणेश कॉलोनी में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। तीन घंटे तक पुलिस ने इन क्षेत्रों में एक साथ सर्च अभियान चलाया। डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी प्रदीप यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें सिटी, सदर व सीआईए थानों के प्रभारी सहित सभी चौकियों के इंचार्ज भी शामिल रहे। भारी संख्या में पुलिस बल सर्च ऑपरेशन के दौरान तैनात रहा। पुलिस ने अवैध ठिकानों पर पूरी तरह से छानबीन की। इस दौरान स्नाइपर डॉग की मदद भी ली गई। इन डॉग्स की मदद से नशीले पदार्थों को ढूंढने का प्रयास किया गया। यह स्नाइपर डॉग हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा ट्रेन्ड किए गए हैं। ये डॉग्स जमीन के तीन फीट अंदर छुपे नशीले पदार्थों को भी ढुंढ निकालते हैं।
पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्ध व्यक्ति मकान को बंद करके फरार हो गए। पुलिस ने इन क्षेत्रों में आने जाने वाले व्यक्तियों की भी छानबीन की। वहीं सीलिंग प्लान के तहत शहर में 12 जगहों पर नाके लगाए गए। नाके लगाकर वाहनों की छानबीन भी की गई।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)