राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुलिस के जवान ने जीता कांस्य पदक, एसपी ने दी बधाई

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 20 Feb, 2023 06:15 PM

police jawan won bronze medal in national athletics championship

कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में चौथी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जींद पुलिस के जवान सुखबीर सिहं ने 400 मीटर हर्डल रेस व ट्रिपल जम्प में तीसरा स्थान हासिल किया है...

जींद (अमनदीप पिलानिया) : कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16 से 19 फरवरी के बीच हुई चौथी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जींद पुलिस के जवान सुखबीर सिहं ने 400 मीटर हर्डल रेस व ट्रिपल जम्प में तीसरा स्थान हासिल किया है। सुखबीर सिहं की उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया ने उन्हे बधाई दी और कहा कि इस मेडल से जींद पुलिस का गौरव बढ़ा है। जवान सुखबीर को हम आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाए जिससे जींद पुलिस के साथ-साथ सुखबीर के माता-पिता का नाम रौशन हो। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें इस उपलब्धि पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और सिपाही सुखबीर सिंह की पीठ थपथपाई। साथ ही उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी।

मूल रुप से नारनौंद जिला हिसार के रहने वाले सिपाही सुखबीर सिहं ने बताया कि वह पुलिस विभाग में 2012 में भर्ती हुआ था। पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। पुलिस विभाग में उसकी 10 साल की नौकरी पूरी हो चुकी है। लेकिन उसकी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने की इच्छा अभी बाकी है। जिसे पूरा करने के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहा है। उसने साल 2019 में ऑल इन्डिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। फरवरी 2020 में 30वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जवान सुखबीर ने ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। 2021 में भी वाराणसी में उन्होंने 400 मीटर हर्डल रेस में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब उसका लक्ष्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का है। जिसके लिए उसने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

Test Innings
Australia

97/3

India

Australia are 97 for 3

RR 3.45
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!