सोनीपत : बदमाशों पर लगाम लगने में नाकाम पुलिस, सामने आई लूट की दो वारदातें

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Oct, 2020 10:45 AM

police failed to rein in miscreants in sonepat two robbery incidents occurred

सोनीपत में बदमाशों पर लगाम लगने में पुलिस नाकाम, सामने आई लूट की दो वारदातें सोनीपत में सामने आई दो लूट की वारदात

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत में बदमाशों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं पुलिस बदमाशों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सोनीपत में दो जगह से गन प्वाइंट पर कार लूटने का मामला सामने आया है। जहां सोनीपत के खरखौदा, मुंडलाना से गन प्लाइंट पर गाड़ियां लूटी गई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों मामले दर्ज कर लिए और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। 

बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ निवासी अपनी कार में सवार होकर खरखोदा आ रहा था। तभी रास्ते में मटिण्डू गांव के पास तीन राहगीरों ने गाड़ी रुकवा ली और उसने गाड़ी रोक ली। इसके बाद उन्होंने शौचालय करने के बहाने गाड़ी को रुकवाया और गन पॉइंट पर गाड़ी को छीन कर फरार हो गए। वहीं सोनीपत के मुंडलाना के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन पॉइंट पर गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

डीएसपी रविंद्र ने बताया कि गांव में मटिण्डू के पास गन पॉइंट पर गाड़ी छीनी गई है। राहगीरों ने लिफ्ट लेने के बाद गाड़ी की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वही मुंडलाना के पास भी बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन पॉइंट पर गाड़ी छीनी है। दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!