Police Encounter: जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपियों को लगी गोली

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Jun, 2025 07:04 PM

police encounter encounter between police and criminals in jind

जींद में टोल प्लाजा और बीज की दुकान पर फायरिंग करने तथा फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद में टोल प्लाजा और बीज की दुकान पर फायरिंग करने तथा फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि 27 मई 2025 की रात को बाइक सवार दो युवकों ने बरसोला में एक फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और फैक्ट्री के बाहर फायरिंग कर भाग गए थे। इसके बाद, रात करीब 8 बजे ये बदमाश खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे। दोनों ने टोपी पहनी थी और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वहां तीन हवाई फायर करने के बाद वे उचाना की ओर भाग गए।

PunjabKesari

इसके बाद रात करीब 8:32 बजे दोनों नकाबपोश उचाना मंडी में बालाजी बीज भंडार की दुकान के पास पहुंचे। जहां बाइक पर बैठे एक युवक ने दुकान पर गोली चलाई, जिससे दुकान के शीशे टूट गए। इसके बाद दूसरा बदमाश बाइक से उतरा और बंदूक लहराते हुए दुकानदार को धमकी दी। फिर दोनों वहां से फरार हो गए। 

दुकान मालिक सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि वे रोज की तरह दुकान पर बैठे थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हमलावरों ने चेहरा ढका हुआ था। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह, डीएसपी संजय, उचाना थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर सीआईए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की। मंगलवार दोपहर को सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!