पिहोवा में ध्वजारोहण के दौरान संदीप सिंह का विरोध, पुलिस ने नारेबाजी कर रही महिला को जमीन पर घसीटा

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 26 Jan, 2023 02:08 PM

police dragged woman on protesting against sandeep singh in pehowa

इस दौरान हरियाणा पुलिस का अमानवीय चेहरा भी देखने को मिला, जहां पुरुष पुलिसकर्मियों ने मंत्री का विरोध कर रही महिला को जमीन पर घसीटा।

पिहोवा(रणदीप) : गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के दौरान मंत्री संदीप सिंह को विरोध का सामना करना पड़ा। राष्ट्रगान के वक्त एक महिला ने विरोध करते हुए संदीप सिंह को कहा कि वे तिरंगा नहीं फहरा सकते। महिला ने स्टेज के नजदीक जाते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी। महिला ने संदीप सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाने शुरू कर दिए। आनन फानन में पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इस दौरान हरियाणा पुलिस का अमानवीय चेहरा भी देखने को मिला, जहां पुरुष पुलिसकर्मियों ने मंत्री का विरोध कर रही महिला को जमीन पर घसीटा। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के लोगों को भी पुलिस ने संदीप सिंह का विरोध करने पर हिरासत में लिया है।

 

PunjabKesari

 

मंच के नजदीक पहुंच कर महिला ने लगाए ‘संदीप सिंह मुर्दाबाद’ के नारे

 

दरअसल खेल विभाग की जूनियर महिला कोच के साथ यौन शोषण करने के संगीन आरोपों से घिरे मंत्री संदीप सिंह की ड्यूटी पिहोवा में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करने के लिए लगाई गई थी। सरकार के इस फैसले पर खाप पंचायतों के साथ ही कई संस्थाओं और विपक्ष ने भी कड़ा विरोध जताया था। विरोध के बावजूद छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों से घिरे मंत्री संदीप सिंह मंच पर पहुंचे और उन्होंने तिरंगा फहराया। इस बीच जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ तो एक महिला ने मंच के नजदीक जाकर मंत्री का विरोध करना शुरू कर दिया। महिला ने संदीप सिंह को कहा कि आप अपवित्र हैं। आप ने हरियाणा की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का अपराध किया है। इसलिए संदीप सिंह को ध्वजारोहण करने का कोई हक नहीं है। महिला नारेबाजी करते हुए संदीप सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने लग गई। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाली महिला सोनिया दूहन एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं और वे हिसार जिले के नारनौंद की रहने वाली हैं।

 

PunjabKesari

 

अखिल भारतीय जनवादी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की

 

वहीं दूसरी ओर पिहोवा  के मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय जनवादी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस समारोह की तरफ कूच कर रहे थे। उनका कहना था कि संदीप सिंह आरोपी हैं और वे तिरंगा नहीं फहरा सकते। वे समारोह में पहुंच कर मंत्री संदीप सिंह का विरोध करना चाहते थे। इस बीच पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच में ही रोक लिया। इस बीच अखिल भारतीय जनवादी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!