नशे के व्यापारियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Oct, 2020 11:08 AM

police crackdown on drug traffickers youth arrested with drugs

नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को काबू किया है। युवक के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद की...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को काबू किया है। युवक के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद की हैं। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी अजैब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नारटोक्सि की टीम सामान्य गश्त पर थी। इस दौरान गांव टिब्बी के समीप एक युवक एक प्लास्टिक का बैग लिए आता दिखाई दिया। पुलिस की मौजूदगी देख उसने झाडिय़ों में छिपने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तालाशी लेने पर उसके पास से नशीली और प्रतिबंधित गोलियों के करीब 1 हजार पत्ते यानि करीब 10 हजार गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने युवक को नशीली दवा के साथ काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!