पुलिस ने 33 पेटी अवैध शराब व दो किलो गांजा पकड़ा, पुड़िया बनाकर बेचते थे आरोपी

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jan, 2021 01:39 PM

police caught 33 boxes of illicit liquor and two kilos of hemp

अवैध शराब को लेकर गुड़गांव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और दो आरोपियों के पास से 33 पेयी अवैध शराब बरामद किया गया है। मानेसर के उप-निरीक्षक अमित कुमार ने हिमगिरी चौक से आरोपियों को धर दबोचा है जिनकी पहचान शारुखाह पुत्र मोहम्मद सलीम, बृजेश पुत्र...

गुड़गांव (ब्यूरो) : अवैध शराब को लेकर गुड़गांव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और दो आरोपियों के पास से 33 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया है। मानेसर के उप-निरीक्षक अमित कुमार ने हिमगिरी चौक से आरोपियों को धर दबोचा है जिनकी पहचान शारुखाह पुत्र मोहम्मद सलीम, बृजेश पुत्र हरिराम के रुप में हुई है। दोनो आरोपी दिल्ली निवासी बताए जाते हैं। उनके पास से पुलिस ने 33 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं सेक्टर 31 पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं जिसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। अवैध रूप से गांजा बेचने वाले आरोपी को मैदाबास से दबोचा गया है। जिसकी पहचान गजराज पुत्र यादराम निवासी भुआपुर मैदावास के रुप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजे की पुड़िया बनाकर इसका नशा करने वालों को बेचता था। उसके खिलाफ संबंधित धागओं में मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!