पुलिस ने शराब तस्करों पर कंसा शिकंजा, रोडवेज बस में ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 13 Jan, 2020 10:46 AM

police arresting liquor smugglers 2 accused in roadways bus arrested

दादरी रोडवेज डिपो की बस में रविवार को 2 व्यक्तियों को बैग में शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। झज्जर जिला पुलिस ने शराब सहित 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर........

भिवानी (पंकेस) : दादरी रोडवेज डिपो की बस में रविवार को 2 व्यक्तियों को बैग में शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। झज्जर जिला पुलिस ने शराब सहित 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दादरी से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस में 2 व्यक्ति 4 बैगों में शराब भरकर ले जा रहे थे। छुछकवास से निकलने के बाद बस खराब हो गई। इसके बाद दूसरी बस में यात्रियों को शिफ्ट किया गया।

इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने चारों बैगों को बस की सीटों के बीच रख दिया जिसके कारण यात्रियों व परिचालक को आवागमन में दिक्कत हुई तभी उक्त लोगों को बैग हटाने के लिए बोला गया, मगर उन्होंने मना कर दिया। जब परिचालक ने खुद बैग को हटाने का प्रयास किया तभी वजन अधिक होने के कारण कुछ संदेह हो गया।

जब बैग को खोलकर देखा गया तो शराब की बोतलें मिली। परिचालक ने कंट्रोल रूप में फोन कर मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बस से शराब से भरे चारों बैगों को कब्जे में लिया। इस संबंध में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बैग में अलग-अलग लेबल लगी शराब भरी हुई थी। झज्जर जिला पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!