...तो सात साल बाद गुड़गांव में ऐसे पकड़ा गया इराकी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Aug, 2022 04:25 PM

police arrested iraqi residents from gurgaon guest house

सात साल से अवैध रूप से भारत में रह रहे एक इराकी नागरिक को गुड़गांव के सदर थाना पुलिस ने काबू किया है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और वीजा समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया...

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी) : सात साल से अवैध रूप से भारत में रह रहे एक इराकी नागरिक को गुड़गांव के सदर थाना पुलिस ने काबू किया है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और वीजा समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने शहर के होटल व गेस्ट हाउस की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान सदर थाना पुलिस ने सेक्टर-39 में जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक गेस्ट हाउस में इराकी नागरिक अलसा बीब साद हुसैन ईशा मिला। उससे जब पासपोर्ट व वीजा मांगा गया तो उसका पासपोर्ट सात साल पहले ही एक्सपायर मिला।

 

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि अलसा बीब साद हुसैन इशा का पासपोर्ट चेक किया तो पाया कि यह 24 सितंबर 2017 को एक्सपायर हो चुका है। इसके अलावा उसका वीजा 1 जनवरी 2015 को एक्सपायर हो चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!