लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 02 Jan, 2020 04:07 PM

police arrested five accused committing robbery

जिला पुलिस ने 2 दिन पहले सब्जी मंडी में आढ़ती से लूट के मामले में 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात को भी सुलझा लिया ....

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : जिला पुलिस ने 2 दिन पहले सब्जी मंडी में आढ़ती से लूट के मामले में 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात को भी सुलझा लिया है। गौरतलब है कि सब्जी मंडी में हुई फायरिंग के एक आरोपी को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस आज इन्हे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसके बाद आरोपियों ने 7 वारदातों को क़बूल किया है जिसमें सब्जी मंडी और पेट्रोल पंप की दोनों वारदातों का खुलासा हुआ है।

दरअसल बता दें कि 2 दिन पहले सब्जी मंडी में बदमाशों ने आढ़ती से पैंसे छिनने का प्रयास किया था जिसके बाद दुकान मालिक ने बदमाश को दौड़कर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मौके से मोहित निवासी बालंद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद मोहित ने बाकी आरोपियों के बारे बताया। जिसके बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियो ने पूछताछ में चोरी और लूट की वारदातों को कबूला। आरोपियों ने 7 पेट्रोल पम्पों पर लूट की वारदात को कबूला तथा इसके अलावा इन्होंने मोटर साइकिल चोरी की वारदात को भी कबूला है। यहीं नहीं आरोपियों ने कुछ दिन पहले दो पेट्रोल पंप पर हुई वारदात को भी कबूला है, इस तरह से पुलिस ने आढ़ती और पेट्रोल पंप पर हुई वारदात को सुलझा लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!