पलवल में लाखों की सोना व नगदी ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपी दबोचे; 17 लाख रुपए और 150 ग्राम गोल्ड बरामद

Edited By Harman, Updated: 18 Apr, 2026 01:05 PM

blind robbery of gold and cash worth lakhs busted in palwal

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को...

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई लाखों की सोना व नगदी ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश कर अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में रिकवरी भी की गई है।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली, एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। 

आरोपी बिजेंद्र कुमार पर 17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है, जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!