धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने अम्बाला के प्रापर्टी डीलर को किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2020 10:38 AM

police arrested ambala property dealer for fraud

प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने अम्बाला के प्रापर्टी डीलर रविंद्र को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी मनसा राम ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पैसे की रिकव

यमुनानगर (ब्यूरो): प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने अम्बाला के प्रापर्टी डीलर रविंद्र को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी मनसा राम ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पैसे की रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट ने उसका 2 दिन का रिमांड मंजूर किया था।

बता दें बिलासपुर निवासी सचिन कुमार ने शिकायत दी थी कि अम्बाला के गांव कलरहेड़ी निवासी रविंद्र सिंह ने उससे और उसके बहनोई से अम्बाला की डिफैंस कालोनी में 165 गज का प्लाट दिलाने की बात कहकर 11.55 लाख रुपए हड़प लिए थे।

पैसे लेकर उसने कहा कि पेमैंट देकर वह फुल पेमैंट एग्रीमैंट करा देगा। जून 2015 में रविंद्र बिलासपुर आया और उसने 100 रुपए के अस्टाम पेपर पर उसके बहनोई के नाम फुल पेमैंट एग्रीमैंट करा दिया। तब उन्होंने बकाया 2.35 लाख रुपए उसे दे दिए थे। उन्होंने जब रविंद्र से रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि वह प्लाट तो किसी और के नाम है। उन्होंने रविंद्र से पैसे मांगे तो वह धमकी देने लगा। तब पुलिस बिलासपुर पुलिस ने 24 अप्रैल 2019 को धारा- 406, 420, 467, 468, 471, 506 में केस दर्ज किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!