लापरवाही से महिला की जान आई आफत में, शोर मचाने पर बची

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 May, 2026 01:26 PM

pokland machine hit old lady during construction of drain

गुड़गांव में सरकारी विभागों द्वारा इस लापरवाही से कार्य किया जा रहा है कि यह कार्य लोगों की जान के लिए आफत बन गया है। इसका जीता जागता उदाहरण मानेसर में देखने को मिला।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में सरकारी विभागों द्वारा इस लापरवाही से कार्य किया जा रहा है कि यह कार्य लोगों की जान के लिए आफत बन गया है। इसका जीता जागता उदाहरण मानेसर में देखने को मिला। यहां नाले की खुदाई के दौरान पोकलैंड मशीन और दीवार के बीच एक महिला फंस गई। लोगों के शोर मचाने पर पोकलैंड ऑपरेशन ने मशीन को रोक दिया जिसके बाद महिला की जान बच गई। हैरत की बात यह है कि जिस स्थान पर कार्य किया जा रहा है वहां न तो बेरिकेडिंग की गई है और न ही वहां से आम जनता को आने-जाने के लिए रोका जा रहा है। पूरा घटनाक्रम पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद यह वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दरअसल, मानेसर में एनएच-48 पर नाले की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। यहां पोकलैंड मशीन के लिए खुदाई करने के बाद मिट्टी को डंपर में भरा जा रहा था। जब मशीन के जरिए मिट्टी को डंपर में भरा जा रहा था तो इसी दौरान एक महिला पोकलैंड के साइड में बनी जगह से दीवार के साथ-साथ निकलने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान पोकलैंड मशीन ऑपरेटर ने मशीन को घुमा दिया और मिट्टी को जेसीबी में डालने लगा। जैसे ही मशीन घूमी वैसे ही महिला को जोरदार टक्कर लगी। गनीमत यह रही कि टक्कर लगते ही महिला दीवार पर ही गिर गई और यह नजारा देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर पोकलैंड ऑपरेशन ने मशीन को तुरंत ही रोक दिया जिसके बाद लोगों ने महिला को तुरंत बाहर निकाला। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना से एक बार को वह भी सहम गए थे। महिला इस घटना से काफी डरी हुई है। लोगों ने बताया कि जिस तरह से लापरवाही के साथ यहां काम किया जा रहा है उससे आए दिन किसी न किसी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। विभाग की तरफ से न तो जहां खुदाई की जा रहा है वहां पर आम जनता का आवागमन रोका गया है और न ही बेरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। ऐसे में यहां बड़ा हादसा होने का भी डर बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां कराए जा रहे कार्य के आसपास स्थान पर सुरक्षा घेरा बनाया जाए ताकि किसी की भी जान आफत में आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!