स्वास्थ्य विभाग का सख्त Action, बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में प्राइवेट व्यक्ति से दवा बंटवाने पर फार्मासिस्ट सस्पेंड

Edited By Harman, Updated: 21 May, 2026 11:45 AM

pharmacist suspended at ballabhgarh government hospital

बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल यहां तैनात  फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव अपनी जगह प्राइवेट व्यक्ति से दवाई वितरण का काम करवा रहा था। वहीं जब यहा मामला  स्वास्थ्य विभाग  के सामने...

बल्लभगढ़ ( अनिल राठी) : बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल यहां तैनात  फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव अपनी जगह प्राइवेट व्यक्ति से दवाई वितरण का काम करवा रहा था। वहीं जब यहा मामला  स्वास्थ्य विभाग  के सामने  आया तो  फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया।

PunjabKesari

डीजी हेल्थ कार्यालय पंचकूला की ओर से जारी आदेश के अनुसार फ़ार्मासिस्ट ब्रजेश यादव को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन अवधि के दौरान मुख्यालय जिला नागरिक अस्पताल जींद निर्धारित किया गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि बिना सिविल सर्जन जींद की अनुमति के वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!